दंतेवाड़ा जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF का एक जवान जख्मी ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF का एक जवान जख्मी है, जवान का नाम एम एन शुक्ला है, जो CRPF की 231 बटालियन की एफ कंपनी में प्रधान आरक्षक के पद पर पोस्टेड है।

जवान की स्थिति गंभीर है ,रायपुर रेफर किया गया है, मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है जानकारी के मुताबिक, कमल पोस्ट से CRPF के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले हुए थे।

इसी दौरान CRPF जवान का पैर नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED पर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ।

IED की ताकत इतनी थी कि जवान के पैर के चिथड़े उड़ गए। जिसके बाद साथियों ने उन्हें मौके से निकाला और कैंप लेकर पहुंचे। ASP आरके बर्मन ने कहा कि, जवान को अस्पताल रेफर किया गया है इलाज जारी है साथ ही नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन भी जारी है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...