CG Crime: परिवार में हुई भयंकर लड़ाई, ट्रैक्टर से कुचल डाला, दो भाइयों की ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

CG Crime– छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पैतृक संपत्ति को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों की उनके परिवार के सदस्यों ने ही कथित तौर पर हत्या कर दी. संपत्ति विवाद को लेकर पहले दो भाइयों की पिटाई की गई फिर ट्रैक्टर से कुचल दिया गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पैतृक संपत्ति को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों की उनके परिवार के सदस्यों ने ही कथित तौर पर हत्या कर दी.




मुंगेली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गिरिजा शंकर जायसवाल ने पीटीआई को बताया कि रविवार को फास्टरपुर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत गिगतारा-छटन गांव की सड़क पर हुए हमले में एक पुरुष और एक महिला भी घायल हो गए.

संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवारा गांव के निवासी तोरण पाटले के सात बेटे हैं. उन्होंने बताया कि पाटले और उनके बेटों – केजू राम, माखन और रामबली – का अपने तीन अन्य बेटों – भागबली, वकील और कौशल – के साथ पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था.

अधिकारी ने बताया कि रविवार को पाटले, उनके तीन बेटों, उनकी पत्नियों और दो अन्य लोगों ने भागबली, कौशल, वकील और उनकी पत्नी संतोषी पर उनके खेत के पास लाठी से कथित तौर पर बेरहमी से हमला किया

दो को ट्रैक्टर से कुचला…
केजू ने कथित तौर पर अपने भाइयों भागबली (55) और वकील (45) को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां वकील की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि कौशल (58) और संतोषी (40) का इलाज चल रहा है ।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...