10 अप्रैल को रिलीज़ होगी ‘मया देदे मयारू 2’, इशिका यादव-मन कुरैशी की जोड़ी का प्रदेशभर में जबरदस्त क्रेज

खबर को शेयर करे।।।।

RAIPUR:-छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय अभिनेत्री इशिका यादव और अभिनेता मन कुरैशी की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने फिल्म “मया देदे मयारू 2” के साथ लौट रही है। यह बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म 10 अप्रैल को प्रदेशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त ट्रेंड बना हुआ है।

कई सुपरहिट फिल्मों के बाद अभिनेत्री इशिका यादव का क्रेज खासतौर पर युवाओं और GEN-G में तेजी से बढ़ा है। फिल्म के गानों और डायलॉग्स पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रील्स और मीम्स की बाढ़ आ गई है, जिससे फिल्म रिलीज़ से पहले ही चर्चा में आ गई है।

रील्स की दुनिया में मचा तूफान
फिल्म “मया देदे मयारू 2” के गानों पर अब तक 1 लाख से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं, जबकि इनका कुल व्यूज 1 करोड़ से भी अधिक पार कर चुका है। हर दिन नई-नई रील्स सामने आ रही हैं और यूजर्स लगातार इस ट्रेंड को और भी बड़ा बना रहे हैं। मधुर संगीत, रोमांचक लिरिक्स और शानदार वाइब ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है।

फिल्म को अलक राय ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन प्रेम चन्द्राकर और भूपेंद्र साहू ने किया है। जारी ट्रेलर, टीजर और गीत-संगीत में निर्देशन की झलक साफ दिखाई दे रही है, जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

फिल्म समीक्षकों ने भी “मया देदे मयारू 2” को सराहा है और इसे 9 स्टार रेटिंग दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म रिलीज़ के बाद प्रदेश में कमाई के नए रिकॉर्ड बना सकती है।

फिलहाल पूरे छत्तीसगढ़ में “मया देदे मयारू 2” का क्रेज चरम पर है और दर्शक 10 अप्रैल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...