पुलिस ने छापेमारी कर अलग-अलग जगहों से 450 से अधिक पेटी शराब किया जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव में खपाने के लिए दूसरे राज्य से शराब लाया जा रहा है, इसपर पुलिस कार्रवाई के जरिए शिंकजा भी कस रही है. इस बीच दुर्ग जिले के डांडेसरा में शराब का जखीरा मिला है. वहीं पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कुल 466 पेटी अवैध शराब जब्त किया है. मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.

ग्राम डांडेसरा में पुलिस ने पंचायत चुनाव में खपाने के लिए धान के खेतों के बीच छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब की जब्ती की है. पुलिस ने देर रात करीब 3 बजे पुलिस ने छापेमारी कर 361 पेटी शराब बरामद की है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में से एक धनराज निषाद डांडेसरा और दूसरा विजय निषाद नगपुरा का निवासी है. बताया जा रहा है कि बड़ी मात्रा में शराब को रघु यादव के खेत में छिपाकर रखा गया था, जहां धान की फसल लगी हुई थी. फ़िलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

अन्य जगहों से भी अवैध शराब बरामद
मोहन नगर थाना क्षेत्र: कृषि उपज मंडी से 80 पेटी शराब एक माजदा वाहन में लोड की गई थी. वाहन चालक को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया.

नगपुरा: वासुदेव चन्द्राकर बाड़ी से 25 पेटी गोवा शराब बरामद की गई, जिसमें भिलाई-3 निवासी महेंद्र चन्द्राकर को गिरफ्तार किया गया.

चुनाव में खपाने की आशंका
भारी मात्रा में अवैध शराब को पंचायत चुनाव में खपाने की तैयारी थी. जब्त की गई शराब की बोतलों पर किसी प्रकार की पैकेजिंग जानकारी नहीं थी, लेकिन 80 पेटी में मध्यप्रदेश और 361 पेटी रॉयल ब्लू शराब में गोवा का पता लिखा हुआ है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां से मंगाई गई थी और इसके सप्लायर कौन है.

पुलिस की सख्त कार्रवाई
दुर्ग जिले के एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस की सख्त निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे शराब की यह बड़ी खेप जब्त की जा सकी. चुनावी माहौल में पुलिस की यह कार्रवाई प्रशासन की सतर्कता का परिणाम मानी जा रही है. पिछले 5 दिनों में जिले में लगभग एक हजार पेटी अवैध शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है.

पुलिस ने छापेमारी कर खेत से 361 पेटी शराब किया जब्त, पंचायत चुनाव में खपाने की थी तैयारी



फरार आरोपियों की तलाश जारी
मुख्य आरोपी पंकज निषाद और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं. जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है ।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...