प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत; MP के 19 लोग घायल ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

Bus Bolero car collided in prayagraj-Mirzapur Highway: प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बोलेरो और बस की आमने सामने भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत हो गई है,

Prayagraj-Mirzapur Highway Road Accident: प्रयागराज महाकुंभ में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर देर रात बोलेरो कार और बस में आमने-सामने टक्‍कर हो गई. इस सड़क हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मृतक छत्तीसगढ़ के कोरबा के रहने वाले हैं. वहीं, 19 श्रद्धालु घायल हैं. घायल श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले हैं.

यह भीषण सड़क हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुआ. जहां बस और और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में बोलेरो सवार 10 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में सभी पुरुष हैं. ये सभी मृतक छत्तीसगढ़ के कोरबार जिले के बताए जा रहे हैं. वहीं, 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं. जो मध्य प्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले हैं.  सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है.

कोरबा के 10 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ से संगम स्नान करने बोलेरो से आ रहे थे. इसी दौरान प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे पर बोलरो दुर्घटना का शिकार हो गई और बस से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

घायलों का उपचार जारी
वहीं, बस सवार श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं. जो प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद वाराणसी के लिए निकले थे. इसी दौरान बस हादसे का शिकार हो गई और बोलेरो से टक्कर हो गई. इस टक्कर में बस सवार 19  श्रद्धालु जख्मी हो गए हैं. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाई. सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार जारी है.

हादसे की वजह बताई जा रही नींद
प्रयागराज में हुई इस भीषण दुर्घटना ने लोगों को झकझोर दिया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह दर्दनाक सड़क हादसा बोलेरो चालक को नींद आने से हुई ।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...