चुनाव ड्यूटी में लापरवाही : 2 शिक्षक निलंबित, 118 कर्मचारियों को नोटिस ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

रायपुर,
निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर रायगढ़ जिले के दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं 118 अधिकारी-कर्मचारियों को चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने बताया कि श्री काश्मीर कुजूर (माध्यमिक शाला आश्रम तेंदुमुड़ी) और श्री अखिल शर्मा (प्राथमिक शाला बालक, हमालपारा) को रायगढ़ नगर निगम के मतदान दल में नियुक्त किया गया था। लेकिन 10 फरवरी को केआईटी रायगढ़ परिसर में मतदान सामग्री वितरण के दौरान दोनों शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।

इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खरसिया निर्धारित किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रवि राही ने बताया कि मतदान दलों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसके लिए कई चरणों में प्रशिक्षण आयोजित किए गए।

ट्रेनिंग से गायब रहे 118 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कलेक्टर ने कहा है कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चुनावी प्रक्रिया में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...