सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी गिरफ्तारी में प्राप्त की गई बड़ी सफलता, सारंगढ़ गोली कांड का मुख्य फ़रार आरोपी पुलिस के गिरफ्त में ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़


सारंगढ़ गोली कांड का मुख्य फ़रार आरोपी पुलिस के गिरफ्त में, आरोपी को मिरौनी डैम के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया,
आरोपी के कब्जे से 01 नग पिस्टल व 17 नग बुलेट जप्त ।

सारंगढ़ गोली कांड का मुख्य फ़रार आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,

सारंगढ़ बिलाईगढ़


                      श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय,एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू,डीएसपी मुख्यालय श्री अविनाश मिश्रा, एसडीओपी बिलाईगढ़ श्री विजय ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न टीम गठित कर थाना सिटी कोतवाली के अप0क्रं0- 75/2025 धारा-  296,191(2),191(3),190,109,103 (1) BNS व 25,27 आर्म्स एक्ट के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।

प्रार्थी सलमान अंसारी के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया की दिनांक 13.02.2025 के रात्रि करीबन 9 बजे दुकान सूर्या बेकरी रानीसागर के बाहर प्लास्टिक जलाने की बात क़ो लेकर संध्या रेस्टोरेंट की मालकिन ललिता बघेल, गौरी बरेठ व अन्य के साथ आकर मुझे गंदी गंदी गाली गलौच करने लगी और फिर वहां अपने अन्य साथियो क़ो बुला ली जिसमे एक व्यक्ति अपने बलेनो कार क्रमांक CG 14 MK 0727 से निकल कर अपने हाथ मे पिस्तौल रख कर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ मे रखे पिस्तौल से मेरे साथी मुखलाल मांझी क़ो सीने मे गोली मार दिया जिससे वहां जमीन मे गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई ।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ,विवेचना के दौरान  पूर्व मे चार आरोपियों क़ो गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था एक मुख्य आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत  घटना  दिनांक से फरार था,               जिसे पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित कर अलग अलग संभावित दिशा मे भेजा गया एवं तकनीकी प्रयोग से आरोपी क़ो घेरा बंदी कर मिरौनी डेम के पास पकड़ कर अभिरक्षा मे लिया गया एव उसके पास से 01 नग पिस्टल और 17 नग बुलेट जप्त किया गया अपराध कबूल करने पर विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
       
         उपरोक्त कार्यवाही में जिला सारंगढ़ बिलाईगड़ पुलिस के समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...