Sex CD Case : भूपेश, विनोद और मुरारका कोर्ट में पेश, CBI ने किया बड़ा खुलासा ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड में  रायपुर कोर्ट में सुनवाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विनोद वर्मा कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के बाद भूपेश बघेल विधानसभा सत्र के लिए रवाना हो गए। अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।

4 मार्च को होगी अगली सुनवाई
आज सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका, विनोद वर्मा, विजय पंड्या और विजय भाटिया कोर्ट में उपस्थित थे। बता दें कि, इससे पहले 4 फरवरी को भी आरोपी विभिन्न कारणों से कोर्ट में अनुपस्थित थे।

सात साल के अंतराल के बाद अब रायपुर कोर्ट में सुनवाई हो रही है। वहीं सुनवाई के बाद बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि, आज कोर्ट में सीबीआई बनाम कैलाश मुरारका व अन्य के मामले में बहस हुई।

सीबीआई ने अपनी दलीलें पूरी कर ली हैं। 4 मार्च को आरोपियों के बचाव पक्ष के वकील अपनी दलीलें पेश करेंगे। लगभग सभी आरोपी कोर्ट में पेश हो चुके है।

आखिर क्या है सेक्स सीडी कांड ?
अक्टूबर 2017 में छत्तीसगढ़ में एक कथित सेक्स सीडी सामने आई थी, जिसका संबंध कथित तौर पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत से था। रायपुर के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

इसके बाद पुलिस ने इस मामले में दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया था। कांग्रेस पार्टी लगातार इसे तत्कालीन सरकार की साजिश बताती रही है। सितंबर 2018 में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को भी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

भूपेश बघेल ने जमानत लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे राज्य में सड़कों पर उतर आई। इस गिरफ्तारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। नवंबर 2018 में विधानसभा चुनाव जीतकर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने ।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...