347 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़



सारंगढ़: त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी को बिलाईगढ़ विकासखण्ड में मतपत्र (बैलेट) से 347 मतदान केंद्रों में मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा।

इसमें बिलाईगढ़ क्षेत्र से जिला पंचायत के पांच सदस्य और जनपद पंचायत के 25 सदस्य सहित पंच सरपंच का चुनाव होगा। मतदान दिवस पर बिलाईगढ़ क्षेत्र में शासकीय अवकाश रहेगा एवं फैक्ट्री जैसे संस्थाओं के श्रमिकों को मतदान के लिए सवेतन अवकाश भी मिलेगा।

स्थानीय निर्वाचन और राजस्व के सहायक अधीक्षक के के स्वर्णकार से मिली जानकारी अनुसार मतदान दिवस के दिन ही मतदान केन्द्रों में मतगणना की जायेगी।

सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के मामलों में खण्ड स्तर पर द्वितीय चरण हेतु 22 फरवरी को प्रातः 9 बजे से की जायेगी। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर द्वितीय चरण हेतु 23 फरवरी को की जायेगी।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...