रिक्शे वाला MLA के बाद अब चाय वाली पार्षद… 183 वोटों से जीतकर इस महिला ने लहराया परचम ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: रीना सिन्हा नाम की एक चाय विक्रेता महिला ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नगरीय निकाय चुनाव में जीत हासिल की है और पार्षद बन गई हैं. वह भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी थीं और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 183 वोटों से हराया है.

सारंगढ़ बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ में  नगरीय निकाय चुनाव (Chhattisgarh Urban Body Election) में इस बार महिलाओं को भरपूर मौका मिला है. राजनांदगांव की जनता कॉलोनी वार्ड नंबर 31 से भाजपा ने एक चाय बेचने वाली महिला को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था. एक छोटे से ठेले में चाय बेचने वाली महिला ने चुनाव में जीत हासिल कर पार्षद बनी हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 183 वोटों से हराकर जीत हासिल की. महिला का पूरा परिवार चाय बेचने का काम करते आ रहा है. बता दें कि इससे पहले बीजेपी बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र में एक ईश्वर साहू को टिकट दिया था. साहू मजदूरी करते रहे हैं और उन्होंने रिक्शा भी चलाया है।

रीना सिन्हा ने नगरीय निकाय चुनाव में 183 मतों से निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की सीमा चौरसिया को हराया है. बता दें कि रीना सिन्हा का पूरा परिवार शहर के मठपारा के पास एक छोटे से ठेले में चाय बेचने का काम करता है और पूरे परिवार का गुजर बसर इसी चाय ठेले से चलता है.

क्या बोलीं पार्षद?
पार्षद बनीं सिन्हा का कहना है कि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता रहा है. इसके साथ ही परिवार का भी पूरी तरीके से सपोर्ट है. सुबह 7 बजे वह चाय की दुकान में आ जाती हैं और दोपहर तक चाय बेचती हैं. इसके बाद घर जाकर घर का काम करती हैं. अब पार्षद बन गई हैं. क्षेत्र की समस्याओं को उनके द्वारा सुना जाएगा. इसके साथ-साथ जो उनका काम है चाय बेचने का वह करती रहेंगी.

परिवार में हैं 7 सदस्य
चाय बेचने वाली महिला के पार्षद बनने से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय यह बना हुआ है. उनके परिवार में लगभग 7 सदस्य हैं. उनके ससुर, पति के द्वारा भी इस ठेले का संचालन किया जाता है ।

Latest
भीम आर्मी ने निकाली ‘पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा’, 4 पंचायतों में सौंपा ज्ञापन..! रवि तिवारी बने सारंगढ़–बिलाईगढ़ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी..! जिला कलेक्टर ने की ‘अंतस भीतरी’ की सराहना, युवाओं के लिए बताया प्रेरणादायक कृति..! सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बदहाल सड़कों को बजट 2026-27 में मिली बड़ी सौगात..! सारंगढ़ जिला प्रेस क्लब को मिली भूमि, भूमि पूजन के साथ भवन निर्माण की तैयारी शुरू..! 84,058 किसानों को मिलेगा धान बोनस: 28 फरवरी को बिलासपुर से खातों में आएंगे 32.37 करोड़ रुपए 25 एकड़ में अमरूद उत्पादन परियोजना को मिली रफ्तार, 5 हजार वीएनआर पौधों का रोपण पूर्ण..! रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर घोटाले का आरोप, फर्जी GST बिलों से लाखों की निकासी! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर जिलेभर में हितग्राही व स्वच्छता वॉरियर्स का सम्मान, युवा मो... छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, सेजेस स्कूल के प्राचार्य एल.पी. पटेल पर गंभीर सवाल..!