सारंगढ़ में 4 दिसंबर को उद्यमियों के लिए डिजिटल साक्षरता कार्यशाला..

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ -बिलाईगढ़ ,30नवम्बर 2025 |
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा 4 दिसंबर को जिला पंचायत सभाकक्ष, सारंगढ़ में “एमएसएमई के लिए डिजिटल साक्षरता, मार्केटिंग प्लेटफॉर्म एवं बीडीएसपी कनेक्ट” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।

यह कार्यशाला रैम्प योजना के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों तथा पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल माध्यमों से उन्नत बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

मुख्य उद्देश्य :
• उद्यमियों को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पर पंजीकरण की प्रक्रिया से अवगत कराना।
• निविदाओं में भागीदारी एवं उत्पाद कैटलॉग विकास की जानकारी देना।
• डिजिटल ब्रांडिंग एवं ई-कॉमर्स मार्केटिंग रणनीतियों का प्रशिक्षण।
• सरकारी योजनाओं एवं उपलब्ध लाभों की जानकारी प्रदान करना।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को डिजिटल साक्षरता, मार्केटिंग प्लेटफॉर्म, एवं बीडीएसपी कनेक्ट से जुड़ने संबंधी मार्गदर्शन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

कौन भाग ले सकते है ..?

जिले के सभी इच्छुक
• एमएसएमई उद्यमी
• महिला उद्यमी
• स्व-सहायता समूह
• पारंपरिक कारीगर

संपर्क

अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...