सारंगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल क्षेत्र को तंबाकू मुक्त करने किया गया पहल

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ बिलाईगढ, 13 जून 2024/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के द्वारा जिले के शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं नगरीय निकायों को तंबाकू मुक्त करने के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अवधेश पाणिग्रही ने एक ही परिसर में स्थित सीएमएचओ एवं बीएमओ कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों से रूबरू होकर तंबाकू सेवन की जानकारी ली, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा तंबाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करने की जानकारी दी। इसके पश्चात सीएमएचओ द्वारा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को तंबाकू एवं इसके उत्पाद सेवन नही करने एवं लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। सीएमएचओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का क्रियान्वयक विभाग है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग से ही कार्यालय को तंबाकू मुक्त करने की शुरुआती पहल की जा रही है। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को समझाइश देकर शपथ दिलाई गई। इसके बाद भी कार्यालय में तंबाकू सेवन करते पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों पर चलानी कार्यवाही की जाएगी । इस दौरान डॉ सिदार बीएमओ सारंगढ़, नंदलाल इजारदार डीपीएम, डॉ इंदु सोनवानी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम नोडल अधिकारी सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...