लोकसभा चुनाव के बाद जनदर्शन प्रारंभ

खबर को शेयर करे।।।।
जनदर्शन में कलेक्टर श्री धर्मेश साहू

कलेक्टर श्री धर्मेश साहू का आवेदनों के निराकरण के लिए निर्देश दिए

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 जून 2024/नागरिकों के समस्याओं, मांग आदि से जुड़े कलेक्टर जनदर्शन लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान स्थगित किया गया था, जिसे मतगणना के बाद पुनः सोमवार को प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जिले के नागरिकों के जनदर्शन में मांग शिकायत सुनकर निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जनदर्शन में 34 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजनीतिक प्रतिनिधियों ने पुल-पुलिया, छात्रावास, सीसी रोड निर्माण आदि कार्य से संबंधित मांग रखे। वहीं नागरिकों ने राशन कार्ड, पेंशन, पशुशेड निर्माण, मजदूरी भुगतान, बटांकन, रिकार्ड दुरूस्ती के आवेदन दिए। ग्रामीणों ने मारोदरहा बैगामुड़ा जलाशय के मरम्मत कार्य के लिए कलेक्टर से मांग किए, वहीं धनसीर के ग्रामीणों ने पटवारी राजेन्द्र धु्रव के विरूद्ध शिकायत किया है। ग्राम कोसीर से जुड़े किसान गुहाराम बनज ने शिकायत किया है कि उनके अपेक्स बैंक खाता में अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी एन्ट्री कर 72 हजार 325 रूपए का आहरण किया है। ग्राम कुम्हारी के किसान रूप सिंह चन्द्रा ने गाताडीह सहकारी समिति में उनके नाम से फर्जी ऋण का शिकायत किया है। इसी प्रकार ग्राम गोपालभौना के ग्रामीण ने आयुक्त बिलासपुर संभाग के न्यायालय में प्रचलित प्रकरण के संबंध में अभिलेख रिकार्ड लिंक कोर्ट रायगढ़ भेजने के लिए आवेदन दिया है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...