लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता से टोकन दें समितियां: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे..!

खबर को शेयर करे।।।।

समय-सीमा बैठक में जिले के प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 दिसंबर 2025।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले के विभिन्न प्रगतिरत कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त मांगों व शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी सहकारी समितियों के प्रबंधकों को निर्देशित किया कि लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर टोकन प्रदान किया जाए। साथ ही राइस मिलर्स को पंजीयन बढ़ाने तथा मार्कफेड द्वारा जारी डीओ के अनुसार समितियों से धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए कि आगामी जनवरी माह से सभी फाइलें ई-ऑफिस के माध्यम से प्रस्तुत की जाएं। इसके लिए सहायक ग्रेड-3 एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों को आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश भी दिए गए।

शहरी एवं ग्रामीण विकास से जुड़े निर्देश

कलेक्टर ने सारंगढ़ शहर में जल जीवन मिशन अंतर्गत बिछाई जा रही पाइप लाइन से बने गड्ढों को तत्काल सीमेंटीकरण करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) को दिए। साथ ही ठेकेदारों को सड़क किनारे पर्याप्त दूरी में पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए, जिससे सड़कों को नुकसान न पहुंचे और नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो।

उन्होंने जिले के शहरों एवं पंचायतों में तालाबों के किनारे सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए। इसके अलावा नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

लाइवलीहुड कॉलेज एवं नालंदा परिसर की स्थापना

कलेक्टर ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ के रानीसागर स्थित अंत्यावसायी विकास निगम के टीसीपीसी केंद्र में लाइवलीहुड कॉलेज एवं नालंदा परिसर स्थापित करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अनकलेक्टेबल मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन करने के लिए बीएलओ को निर्देश दिए।

सुग्घर सारंगढ़-बिलाईगढ़ की अपील

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने “सुग्घर सारंगढ़-बिलाईगढ़” की परिकल्पना को साकार करने के लिए नगरपालिका, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने सभी सीएमओ एवं सरपंचों को सड़क किनारे स्वच्छता बनाए रखने तथा विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे स्वच्छ भारत अभियान एवं सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिल सके।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...