24 जून से होगा वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी का निःशुल्क मासिक प्रशिक्षण

खबर को शेयर करे।।।।

प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रशिक्षण, निवास और भोजन की है निःशुल्क व्यवस्था

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 जून 2024/ रायगढ़ एवं सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीणों के लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कोर्स का निःशुल्क मासिक प्रशिक्षण 24 जून से प्रारंभ किया जाएगा, जो 23 जुलाई 2024 तक संपन्न होगा। प्रशिक्षण के लिये वाट्सअप नंबर 7974942078 में पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान रहना,खाना एवं सीखना पूर्णतः निःशुल्क हैं। अधिक जानकारी के लिए भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रायगढ़ में और 8656919787, 7999984982 पर संपर्क कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण के लिये रायगढ़ एवं सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के शिक्षित बेरोजगार युवक, युवती एवं महिला, पुरुष को प्रशिक्षण दिया जाना हैं। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिये उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष एवं कम से कम 08 वीं पास और 12वी पास होना अनिवार्य हैं। प्रशिक्षणार्थी अपने साथ अंकसूची, आधार कार्ड, गरीबी रेखा राशन कार्ड, रोजगार गारंटी जॉब कार्ड,बैंक पासबुक एवं 05 रंगीन पासपोर्ट साईज का फोटो लेकर भारतीय स्टेट बैंक गामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान टी.वी. टॉवर रोड़ क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र के पीछे छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ में पंजीयन करा सकते हैं। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये 35-35 सीट निर्धारित हैं।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...