शिक्षा से वंचित लोगों के लिए शुरू किया गया है पंडित सुंदर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जून 2024/ राज्य शासन ने शिक्षा से वंचित नागरिक जो घरेलू, निजी या शासकीय कर्मी के कारण शिक्षा ग्रहण नही कर पाते, उनके लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंडित सुंदर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी बिलासपुर का स्थापना किया गया है, जिसका वेबसाइट https://pssou.ac.in/ पीएसएसओयू डॉट एसी डॉट इन है। छत्तीसगढ़ देश के अन्य प्रान्तों के अलावा पूरे विश्व में उच्च शिक्षा के जो आयाम और कोर्स हैं उनमें कदम से कदम मिलाकर यहां के नागरिकों के लिए यह व्यवस्था की गई है।

पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर की स्थापना का उद्देश्य राज्य के दूरवर्ती इलाकों में शिक्षा से वंचित समूहों के लिए दूरस्थ शिक्षा प्रणाली द्वारा विद्यार्थियों को ज्ञानदान, समर्थवान और कुशल बनाना है। दूरस्थ शिक्षा पद्धति को शिक्षा के क्षेत्र में सपनों को साकार करने वाली वैज्ञानिक पद्धति के रूप में जाना जाता है।
उच्च शिक्षा जीवन की गुणवत्ता के लिए जहां जरुरी है वहीं इसकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह जन सामान्य की पहॅुंच से अभी भी दूर है। सभी के लिए यह सर्व-सुलभ नहीं है। जो पारम्परिक उच्च शिक्षा के संस्थान हैं उनकी अपनी सीमांए है, और जो व्यक्ति उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है उन सभी की आवश्यकता की पूर्ति इससे संभव नही है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मुक्त विश्वविद्यालय और संस्थाओं की अवधारणा इस बात के लिए महत्वपूर्ण है कि इनके माध्यम से उच्च शिक्षा उन सभी के लिए उपलब्ध हो जाती है जो इसे प्राप्त करना चाहते है, भले ही उनकी उम्र कुछ भी हो, किसी भी व्यवसाय में हो, या किसी भी कार्य में और किसी भी परिस्थितियों में हो, यदि वे उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो मुक्त विश्वविद्यालय या मुक्त संस्थाओं के माध्यम से शिक्षा उनके लिए उपलब्ध रहता है। ‎

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...