शपथ के दौरान फिसली BJP महापौर कि जुबान, कहा-‘सांप्रदायिकता’ अक्षुण्ण रखूंगी, दोबारा लेनी पड़ी शपथ ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

chhattisgarh news-बिलासपुर में नगर निगम की महापौर पूजा विधानी की शपथ ग्रहण के दौरान जुबान फिसल गई. पूजा विधानी को जुबान फिसलने के बाद दोबारा शपथ दिलाई गई.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नगर निगम की महापौर पूजा विधानी की शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जुबान फिसल गई. शपथ लेते समय पूजा विधानी ने कहा कि मैं पूजा विधानी भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी. मैं भारत की सांप्रदायिकता और अखंडता को अक्षण्ण रखूंगी.

संप्रभुता को कहा सांप्रदायिकता

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांप्रदायिकता पढ़ते ही मंच पर मौजूद कुछ लोग उन्हें रोकते-टोकते दिखाई दिए. दरअसल, शपथ ग्रहण के दौरान पूजा विधानी को भारत की संप्रभुता कहना था, लेकिन उन्होंने गलती से सांप्रदायिकता पढ़ दिया. इसे गलत तरीके से पढ़ने के बाद उन्हें दोबारा से शपथ दिलाई गई.



नगर निगम का गंगाजाल से किया शुद्धीकरण

शपथ ग्रहण के बाद बिलासपुर नगर निगम का गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया. पूजा विधानी ने पूजा अर्चना की. गंगाजल छिड़ककर महापौर की कुर्सी पर बैठीं. इस दौरान पूजा विधानी ने कहा कि भ्रष्टाचार का भूत हटाने के लिए शुद्धिकरण किया गया है. वहीं कांग्रेस ने कहा कि गंगाजल से बीजेपी नौटंकी कर रही है.

दूसरी महिला महापौर बनीं

बता दें कि पूजा विधानी बिलासपुर की 12वीं और दूसरी महिला महापौर बनीं हैं. पूजा विधानी नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी की पत्नी हैं. वे 1996 से बीजेपी की सक्रिय सदस्य हैं. 1998 में पूजा विधानी पहली बार पार्षद बनीं थी. इसके बाद महिला मोर्चा में 2 बार प्रदेश महामंत्री रह चुकी हैं. वह महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी रहीं हैं. पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को बड़े अंतर से हराया है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...