घर में घुस गया बछड़ा तो बेरहमी से कर दी हत्या, सिर पर पत्‍थर मारकर ब्‍लेड से गला रेता ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

काफी देर तक बछड़े के बारे में पता न चलने पर शिकायतकर्ता प्रदीप सिन्हा ने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को चेक किया तो 25 फरवरी की शाम को करीब 5:20 बजे बछड़ा, आरोपित के घर की ओर जाता दिखा, लेकिन वहां से वापस नहीं आया। कुछ देर बाद आरोपित अपनी साइकिल पर एक बोरे में कुछ ले जाते हुए नजर आया।

भारत माता चौक कृष्णा नगर सुपेला निवासी आरोपित संतू टंडन (28) को एक बछड़े की बेरहमी से क्रूरतापूर्वक हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के पड़ोसी का बछड़ा घूमते हुए उसके घर में घुस गया था।

आरोपित ने बछड़े को घर से खदेड़ने के बजाए उसकी निर्मम हत्या कर दी और उसकी लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया। घटना की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने बताया कि भारत माता चौक कृष्णा नगर सुपेला निवासी प्रदीप सिन्हा ने अपने पड़ोसी संतू टंडन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने एक गाय पाली है। गाय ने चार महीने पहले एक बछड़े को जन्म दिया था।

25 फरवरी को वो बछड़ा आरोपित संतू टंडन के घर में चला गया था। आरोपित ने पहले उसके ऊपर अपनी बाइक चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद एक बड़े से पत्थर से उसके सिर पर मार दिया। पत्थर से मारने के बाद आरोपित ने एक हेक्सा ब्लेड के टुकड़े से बछड़े का गला रेत दिया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपित ने बछड़े के शव और घटना में प्रयुक्त पत्थर व ब्लेड के टुकड़े को एक प्लास्टिक की बोरी में भरा और उसे अपनी साइकिल से गांधी मोहल्ला कोसा नाला गया। वहां पर आरोपित ने बछड़े के शव को नाले में फेंक दिया। शिकायतकर्ता को आरोपित पर संदेह हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की,

जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बछड़े की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजा है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...