फेसबुक पर दोस्ती, बिलासपुर पहुंचकर युवती से किया रेप, युवती बोली-शादी का वादा किया था, नौकरी लगवाने के लिए 5 लाख भी लिए ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती की फेसबुक के जरिए युवक से दोस्ती हुई, फिर शादी का झांसा देकर रेप किया। अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर नौकरी लगवाने 5 लाख भी वसूल लिए,अब न पैसे लौटाए न ही शादी कर रहा है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू के मुताबिक, जांजगीर-चांपा जिले में रहने वाली 22 वर्षीय युवती बिलासपुर के निजी संस्थान में काम करती है, 2 साल पहले सारंगढ़ जिले के कोसिर निवासी धनसाय जांगड़े उर्फ विक्रम (26 साल) ने फेसबुक के माध्यम से उससे दोस्ती की।

प्यार में बदली दोस्ती, फिर शादी का वादा कर रेप

इस दौरान दोनों पहले मैसेंजर से बात करने लगे,इसी बीच युवक ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया,फिर फोन पर दोनों बातचीत करने लगे,उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई, युवती का आरोप है कि, विक्रम ने उसे शादी करने का वादा किया, जिसके बाद युवती से मिलने युवक बिलासपुर आ गया,जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

5 लाख रुपए भी वसूले

बातचीत के दौरान उसने अपनी ऊंची पहुंच होने का झांसा दिया, उसने युवती की सरकारी नौकरी लगाने की बात कही,   इस बहाने उसने युवती से 5 लाख रुपए भी वसूल लिए। पैसे लेने के बाद युवक का व्यवहार बदल गया। लड़की की नौकरी भी नहीं लगी।

FIR दर्ज, तलाश जारी

जिसके बाद युवती ने उससे पैसे वापस मांगे। लेकिन, युवक ने न तो उससे शादी की और न ही पैसे वापस किए, जिससे परेशान होकर युवती ने 28 फरवरी को पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है, जिस पर पुलिस ने धनसाय जांगड़े उर्फ विक्रम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, उसकी तलाश की जा रही है।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...