डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, उड़े परखच्चे,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी की मौत, दोस्तों संग घर लौटते वक्त हादसा, 3 गंभीर ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

दुर्ग जिले में भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार में तीन युवक भी सवार थे। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।



जानकारी के मुताबिक स्वीटी कौशिक की 22 वर्षीय बेटी ऋचा कौशिक 14 मार्च की दोपहर 3 बजे होली के दिन अपने दोस्तों के साथ दुर्ग अंजोरा की तरफ जा रही थी। सभी लोग स्कोडा कार CG 07 CP 7214 से अंजोरा पहुंचे। उन्होंने वहां खाना खाया,

खाना खाकर लौटते समय कार चालक इतनी तेज रफ्तार में कार चला रहा था कि अंजोरा ढाबा के पास अचानक उसका कार से संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए।



बताया जा रहा है कि चालक और उसके साथियों ने शराब भी थी। कार के पास से शराब की बोतल भी मिली है। दुर्घटना में चारों कार सवारों को गंभीर चोट आई। इसमें सवार ऋचा कौशिक को काफी ज्यादा चोट आई।



उसे सीधे रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 3 अन्य युवकों का इलाज आरोग्यम हॉस्पिटल दुर्ग में चल रहा है। तीनों के सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट आई है।

कोमा में चली गई थी ऋचा कौशिक

ऋचा कौशिक को उपचार के लिए रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर ले जाया गया, सिर पर आई गंभीर चोट की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान ही उनका ब्रेन काम करना बंद कर दिया और वो कोमा में चली गई थीं। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

ASI का बेटा भी साथ था

इस दुर्घटना में क्राइम ASI गुप्तेश्वर यादव के बेटे मयंक यादव निवासी कोहका, आयुष यादव पिता परमेश्वर यादव (25 साल) निवासी औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड और हर्ष यादव (24 साल) निवासी कोहका भिलाई घायल हुए हैं। सभी का इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



श्रद्धांजलि देने पहुंचे वरिष्ठ नेता

सड़क दुर्घटना में ऋचा कौशिक की आकस्मिक मौत के बाद भाजपा वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया। दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पार्षद विनोद सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी आज ऋचा के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...