16 महिलाओं समेत 64 नक्सलियों का सरेंडर, पुलिस के सामने डाले हथियार, तेलंगाना बॉर्डर पर थे एक्टिव ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सुकमा जिले की सीमा से लगे तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में 64 नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल कर सरेंडर किया है. सभी ने आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण किया है. सरेंडर करने वाले नक्सिलयों में 16 महिलाएं भी शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुकमा से सटे तेलंगाना के भद्राद्री में बड़े ऑपरेशन के तहत 64 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. मुख्यधारा में वापस लौटने के लिए नक्सलियों ने आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वालों में बीजापुर और सुकमा के नक्सल बटालियनों के सदस्य शामिल हैं.

नक्सलियों को मिली प्रोत्साहन राशि
पुलिस के अनुसार पिछले तीन महीनों के अंदर 122 से ज्यादा नक्सलियों ने हथियार डाले हैं. पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार कि प्रोत्साहन राशि दी गई है. बता दें कि आत्मसमर्पण करने वालों में बीजापुर और सुकमा के नक्सल बटालियनों के सदस्य शामिल हैं, जिनमें डीवीसीएम, एसीएम, मिलिशिया और पीपीसीएम जैसे पदों पर कार्यरत नक्सली हैं. इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं.

सुरक्षाबल कर रहे हैं कार्रवाई
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित नक्सलियों के ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. सुरक्षाबल नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने भट्टिगुड़ा तक पहुंच चुके हैं. सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य सुदर्शन का स्मारक और ट्रेनिंग कैंप तोड़ा गया है. यहां नक्सली कमांडर हिड़मा और देवी की बटालियन के साथ-साथ नए लड़ाकों को लड़ने के गुर सिखाए जाते थे.

दम तोड़ रहा नक्सलवाद
प्रदेश सरकार लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन चला रही है. सुरक्षाबल नक्सलियों के कोर इलाकों तक पहुंच चुके हैं. बस्तर में नक्सलियों की संख्या पहले 400 के करीब थी, लेकिन अब यहां नक्सली कमजोर हुए हैं. पिछले हफ्ते 11 नक्सलियों ने नारायणपुर में आत्मसमर्पण किया था, जिनमें 7 महिलाएं शामिल थी ।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...