धान खरीदी पोर्टल की गड़बड़ी पर भड़के जनप्रतिनिधि — किसानों की परेशानी दूर नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 17 सारंगढ़ की विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने किसानों से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने धान खरीदी पोर्टल में उत्पन्न तकनीकी समस्याओं, पंजीयन में गड़बड़ियों और किसानों को हो रही परेशानियों का विस्तार से उल्लेख किया है।

विधायक जांगड़े ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, परंतु इस वर्ष धान खरीदी पोर्टल में आ रही तकनीकी खामियों के कारण कई किसानों का पंजीयन नहीं हो पा रहा है। कई किसानों के नाम ऑनलाइन पोर्टल में दिखाई नहीं दे रहे, जिससे किसान चिंतित हैं।

पत्र में उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि—
1. जिन किसानों का पंजीयन लंबित है उन्हें तुरंत जोड़ा जाए।
2. बिना एग्रीस्टेक पोर्टल के किसानों के नाम विशेष पोर्टल के माध्यम से जोड़े जाएं।
3. 1 5नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी में किसी भी किसान को वंचित न रखा जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 नवंबर तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो किसान संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

पत्र पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी हस्ताक्षर कर किसानों की मांगों का समर्थन किया है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...