रफ्तार का शौक पड़ा भारी…तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकराई, तीन दोस्तों की जान गई ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।



घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अर्जुंदा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक तेलीटोला गांव से फाग प्रतियोगिता देखकर अपने गांव मनकी लौट रहे थे,गांव के पास पहुंचने से पहले ही उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई हादसे की सूचना मिलते ही अर्जुंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मर्चुरी भिजवाया।

मृतकों की पहचान

1 अनिल कुमार साहू (18 वर्ष), पिता खिलेश कुमार साहू
2 पीयूष साहू (17 वर्ष), पिता दिलीप साहू
3 विकास ठाकुर (22 वर्ष), पिता सुखित राम ठाकुर

तीनों युवक ग्राम मनकी के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आज मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...