बारात से पहले पोलिंग बूथ पहुंचा दूल्हा, किसी ने हल्दी तो किसी ने मेहंदी रचे हाथों से किया मतदान।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़



खैरागढ़। आमतौर पर शादी के दिन दूल्हा बारात की तैयारियों में व्यस्त रहता है, लेकिन छुईंखदान के दो युवकों के लिए लोकतंत्र पहले आया. छुईखदान पंचायत चुनाव में मतदाताओं का उत्साह चरम पर है, लेकिन इस बार छुईखदान ब्लॉक में दो दूल्हों ने मतदान कर मिसाल कायम की. कृतबास निवासी राकेश कुमार यादव (पिता दशरु यादव) और ग्राम पंचायत उरतुली के पवन पटेल (पिता पीलूराम) ने अपने विवाह से पहले लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और मतदान किया।

राकेश यादव की आज शादी है और बारात निकलने से पहले उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 78 में जाकर वोट डाला. इसी तरह, पवन पटेल, जिनकी शादी कल यानी 18 फरवरी 2025 को है, आज मतदान केंद्र क्रमांक 174 में पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पवन के घर आज हल्दी-तेल की रस्में चल रही थीं, लेकिन उन्होंने पहले देशहित में मतदान को प्राथमिकता दी.

इन दोनों युवाओं ने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत है और कोई भी जिम्मेदारी मतदान से बड़ी नहीं हो सकती. उनके इस जागरूकता भरे कदम की हर तरफ सराहना की जा रही है।


शेरवानी में पहुंचे दूल्हे ने डाला वोट


मतदान के बीच इसी तरह का नजारा अभनपुर के टीला में भी देखने को मिला. यहां दूल्हा तेजराम चक्रधारी सज-धज कर मतदान केंद्र पहुंचा. शेरवानी और फूलों की माला पहने दूल्हा ने लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वोटिंग की।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...