सारंगढ़ के संतोष सावंत सोनू सूद के आगामी फिल्म में करेंगे काम, बचपन का सपना होगा पूरा, मेहनत लाई रंग

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ हरदी में

जन्मे रायगढ़ में पले बढ़े पढ़े लिखे संतोष सावंत का कहना है सफलता एक दिन में नहीं मिलती लेकिन एक दिन अवश्य मिलती है बस निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए हमारे सारंगढ़ के बहुमुखी प्रतिभावान कलाकार संतोष सावंत जी जो कि गायन, लेखन और संगीत संयोजन के क्षेत्र में एक अमिट छाप छोडते हैं नई जानो का बीमारी हे मोला, ए भौजी बिहा मोरो तें करा दे वो, तोला दुर्गा कहाँ कि माँ काली, नाच दुलादुल, जैसे अनेक सुपर डुपर हिट गानों के गीतकार एवं संगीतकार संतोष सावंत के संघर्ष की कहानी किसी

फिल्म की कहानी से कम नहीं लगती  बचपन से डांस गीत संगीत के प्रति गहरी लगाव रखने वाले इस कलाकार के अथक प्रयास ने आज इनको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक पंहुचा दिया है कोरोना काल में देश भर में लोगों की मदद करने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने संतोष सावंत को अपने आने वाले होम प्रोडक्शन की फिल्ममें ब्रेक दिया है और लगातार स्थायी रूप से उनके होम प्रोडक्शन में रहकर आगे आने वाले फिल्मों में कार्य करने की सलाह दी है कोरोना काल में गरीबों के मसीहा कहलाने वाले सोनू सूद के बारे में संतोष कहते है कि वो एक महान इंसान हैं  पिछले पांच सालों से लगातार सोनू सूद से संपर्क बनाए



रखने और मुम्बई जा जा कर उनसे मिलते रहने के बाद आखिर कार सोनू सूद जी भी समझ गए कि यह लडका बहुत मेहनती और प्रतिभावान है और संतोष सावंत को अपने साथ रहने और काम करने को कहा सोनू सूद द्वारा संतोष को उनके जीवन घर परिवार के बारे में पूछे जाने पर सावंत ने बताया कि वो गीत, कहानी, स्क्रिप्ट लिखते हैं, गायन और डायरेक्शन भी करते हैं, बहुत पहले माता पिता के गुजर जाने के बाद अकेले रहते हुए लगभग बारह वर्षों तक स्कूलों में इंग्लिश एवं म्यूजिक टीचर के रूप में कार्य किए हैं परिवार में कोई सपोर्ट करने वाले नहीं होने के बावजूद भी अपनी दीदी श्रीमती रेखा चौहान के सहयोग से संतोष

ने डबल एम ए की पढ़ाई की डी एल एड कोर्स किया लेकिन गीत संगीत तो ब्लड में था पिता जी से विरासत में मिला था 7 इसीलिए संगीत के प्रति गहन आस्था थी संगीत के क्षेत्र में एक बडा मुकाम बनाना संतोष के बचपन का सपना था,

जिसके लिए वो बताते हैं कि उन्होंने हद से ज्यादा संघर्ष किया तकलीफ उठाई कई बार ऐसे भी हालात आए जब उनकी हिम्मत टूट सी गई लेकिन फिर भी उन्होंने संघर्ष करना नहीं छोडा नतीजा आज सबके सामने है छत्तीसगढ़ में बडे बडे कलाकार हैं लेकिन मुम्बई जा कर बॉलीवुड फिल्म में काम पाना सबके वश की बात नहीं है

छत्तीसगढ़ में संतोष सावंत द्वारा बनाए गीत संगीत का कई लोगों ने दुरूपयोग भी किया है उनका नाम नहीं देना उनके गानों और संगीत को अपना नाम देना पैसे नहीं देना इस तरह के धोखा धड़ी करने वालों के बारे में संतोष कहते हैं कि ऐसे लोग संगीत को बदनाम करते हैं ये अपने दम पे संगीत नहीं बना सकते जबकि मेरे रग रग में संगीत बस्ता है सोनू सूद ने संतोष के प्रति विश्वास जताते हुए उनको अपने ऑफिस में ही व्हरने और गीत संगीत एवं लेखन सम्बंधित कार्य करते रहने को कहा है।

संतोष सावंत का कहना है कि अब ये मेरी मेहनत और किस्मत पर डिपेंड करेगा कि में आगे कितना कार्य करूँगा मीडिया से बातचीत करते समय सभी शुभ चिंतको मित्रों और मीडिया प्रभारी भाइयों ने संतोष सावंत पर गर्व जताते हुए उनके सुनहरे उज्जवल भविष्य की कामना किया लोगों को कोई सन्देश देने के सवाल पर संतोष का कहना है कि लोगों को शिक्षा को सबसे अधिक महत्व देना चाहिए क्यूकि शिक्षा और संस्कार की कमी की वजह से ही आज हमारे समाज में अनेक प्रकार की घटनाएं घट रही हैं,

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...