साल्हेओना में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: बाबा वैद्यनाथ मिनरल्स क्रेशर सील, नोटिस जारी…!

खबर को शेयर करे।।।।

SARANGARH BILAIGARH :- जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए खनिज विभाग ने सरिया तहसील के ग्राम साल्हेओना स्थित बाबा वैद्यनाथ मिनरल्स क्रेशर पर छापामार कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने क्रेशर को सील कर दिया तथा संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश एवं खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज अमले ने बुधवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बाबा वैद्यनाथ मिनरल्स (प्रो. रमेश कुमार अग्रवाल) के गौण खनिज डोलामाइट भंडारण स्थल का मौका निरीक्षण किया गया। उक्त स्थल को 41,550 मीट्रिक टन (एक समय) भंडारण की स्वीकृति 13 जनवरी 2022 से 12 जनवरी 2032 तक प्रदान की गई है।

निरीक्षण में छत्तीसगढ़ गौण खनिज (खनन, परिवहन एवं भंडारण) नियम 2009 के तहत निर्धारित शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया और क्रेशर को सील कर दिया।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...