तहसीलदार को धमकी.. कहा- कलेक्टर का आदेश नहीं चलेगाः मैं तुमको दूंगा आदेश, यहां से निकलिए; जशपुर में सर्वे में बाधा डालने पर हुई गिरफ्तारी

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

यहां कलेक्टर का नहीं आदेश नहीं चलेगा, यहां 5वीं अनुसूची का, ग्राम-पंचायत का आदेश चलेगा। आप लोग हमलोगों से जबरदस्ती नहीं कर सकते।

ये लाइन जशपुर जिले में रेलवे परियोजना का सर्वे करने पहुंचे तहसीलदार और उनकी टीम को कही गई। धमकी देते हुए आगे कहा गया कि, मैं तुमको दूंगा आदेश और मानना पड़ेगा। यहां से निकलिए आप लोगों को परमिशन नहीं है।

सरकारी काम में बाध डालने पर अब भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक रूपनारायण एक्का और उनके सहयोगी सुनील खलखो को गिरफ्तार किया गया है। टीम धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेलवे परियोजना के सर्वे काम के लिए तिरसोंठ गांव पहुंची थी।

कलेक्टर को चुनौती, कानून मानने से इनकार

घटना 29 अप्रैल 2025 की सुबह की है। जब तहसीलदार बागबहार कृष्ण मूर्ति दीवान और रेलवे अधिकारियों की टीम तिरसोंठ गांव में सर्वे कर रही थी। इस बीच रूपनारायण एक्का और उनके साथी ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को धमकाया और सर्वे रुकवा दिया।

उनका आरोप था कि उनकी जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है, लेकिन मुआवजा नहीं मिला। इतना ही नहीं, उन्होंने ग्रामीणों को उकसाते हुए अधिकारियों के खिलाफ भड़काया। विवाद के दौरान एक्का ने अधिकारियों से कहा, यहां कलेक्टर का आदेश नहीं चलता। हम राज्य और केंद्र सरकार के कानून नहीं मानते। यहां सिर्फ हमारा कानून चलेगा।

कांजी हाउस में बंद करने की भी दी धमकी

आरोपियों ने आदिवासी पंचायत में बुलाकर अधिकारियों को कांजी हाउस में बंद करने की धमकी भी दी। इसके बाद तहसीलदार बागबहार कृष्ण मूर्ति दीवान ने पत्थलगांव थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पत्थलगांव थाना में भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 121(1), 132, 221, और 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के सामने भी हुई बहस

सर्वे टीम को धमकी मिलने की सूचना के बाद पुलिस भी गांव पहुंची। इस बीच समझाइश के दौरान गांव वाले हावी होते रहे। उन्होंने कहा कि, एक ही मोहल्ले में भारतमाला और रेलवे लाइन कैसे जा सकता है।

मुखबिर की सूचना से अंबिकापुर में हुई गिरफ्तारी

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सरगुजा पुलिस की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अंबिकापुर की ओर भाग रहे रूपनारायण एक्का को सीतापुर-बतौली मार्ग पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय वह घबरा गया और माफी की गुहार लगाने लगा।

वहीं, उसके साथी सुनील खलखो को तिरसोंठ स्थित उसके घर से पकड़ा गया। इसके अलावा बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

एसएसपी खुद कर रहे निगरानी

जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई |

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...