छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट: बारिश मे ओले गिरेंगे; आंधी-तूफान से बेमेतरा में 2 की मौत, रायपुर में शेड गिरा, कई कारें दबी ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन गरज चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इससे तापमान में और कमी आएगी,12 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी है।

गरुवार को प्रदेश में अधिकतर जगहों पर अंधड के साथ गुरुवार को प्रदेश में अधिकतर जगहों पर अंधड़ के साथ बारिश हुई। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। रायपुर समेत कई शहरों में तेज हवा ने तबाही भी मचाई। राजधानी में देर रात तक कई इलाकों में बिजली गुल रही।

बेमेतरा जिले के राखी जोबा स्थित राइस मिल में आंधी तूफान से धान की बोरियां गिर गई। जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पेड़ के नीचे दबने से एक मवेशी की भी जान चली गई। जबकि सिमगा में पूरा टोल प्लाजा ही तहस-नहस होकर सड़क पर गिर गया।

देखिए तस्वीरों में आंधी-तूफान का असर-

मौसम बदलने से देर शाम ही अंधेरा छा गया, सड़क में रखे बैरिकेडिंग भी तेज हवा से गिरे।
देर शाम रायपुर में 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली।
हवा इतनी तेज थी कि देवेंद्र नगर में टीन शेड गिर गया और नीचे कई कार दब गई।
शेड को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई।
बेमेतरा मैं आंधी तूफ़ान से  धान की बोरियाँ गिरी, दबने से 2 मजदूरों की मौत ।

सिविल लाइन में एक निजी स्कूल के सामने पेड़ गिर गया जिससे बाउंड्री वॉल टूट गई।
रायपुर सहित कई जगहों पर करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

क्यों बदला मौसम ?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण पूर्व राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र से होते हुए उत्तर केरल तक और पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठा वाड़ा कर्नाटक तक द्रोणिका बनी हुई है। (द्रोणिका एक कम दबाव का क्षेत्र होता है जहां ठंडी और गर्म हवाएं आपस में मिलती हैं)

वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बंगाल की खाड़ी से वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण गर्मी के मौसम में भी बारिश और ओलावृष्टि हो रही है।

छत्तीसगढ़ इन जिलों में बारिश की चेतावनी

ऑरेंज अलर्ट

दुर्ग, बिलासपुर, बेमेतरा कबीरधाम खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा।

यलो अलर्ट

रायपुर, रायगढ़, सरगुजा समेत प्रदेश के बाकी सभी जिले।

रायपुर में दोपहर बाद बदला मौसम

गुरुवार को रायपुर में तेज धूप रही लेकिन 3 बजे के बाद मौसम बदलने लगा और 4 तेज आंधी तूफान चलने लगा। रायपुर में इस तरह बादल छाए कि 4 बजे ही अंधेरा हो गया।

रायपुर में दिन का तापमान 38.4 डिग्री रिकॉर्ड गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2.8 डिग्री कम रहा। रात में भी ठंडी हवाएं चलती रही।

शहरों में ऐसा रहा तापमान

बिलासपुर में सामान्य से 5 डिग्री कम तापमान

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम रहा वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये औसत से 3.6 डिग्री कम था। गौरेला पेंड्रा मरवाही न्यूनतम तापमान 35.02 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया यह भी सामान्य से 4 डिग्री कम रहा।

सरगुजा संभाग में भी दिन का तापमान सामान्य से कम

गुरुवार को सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य से कम रहा अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 3 डिग्री कम रहा वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नार्मल टेंपरेचर से 1.8 डिग्री कम था।

दुर्ग रहा सबसे गर्म

गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग रहा यहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान अधिक रहने के बावजूद भी यह सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 3.2 डिग्री कम है। गुरुवार को दुर्ग संभाग के जिले में भी आंधी और बारिश हुई।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...