भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से 90 से ज्यादा उड़ानें रद्द

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीशगढ़

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 90 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यह निर्णय सुरक्षा कारणों और हवाई क्षेत्र में बदलावों के कारण लिया गया है।

प्रभावित एयरलाइंस:
इंडिगो: 165 से अधिक उड़ानें रद्द की गई हैं।

एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर: इन एयरलाइनों की कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस: लुफ्थांसा, केएलएम, सिंगापुर एयरलाइंस और थाई एयरवेज ने अपने मार्गों में बदलाव किया है।

भारत सरकार ने उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों के 27 हवाई अड्डों को 10 मई तक बंद रखने का निर्णय लिया है, जिससे 430 से अधिक उड़ानें रद्द की गई हैं

27 एयरपोर्ट प्रभावित

बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने पहला नोटम (NOTAM – Notice to Airmen) जारी किया, जिसमें 18 हवाई अड्डों को बंद किया गया. दोपहर 3:20 बजे दूसरा नोटम जारी हुआ, जिसमें 9 और एयरपोर्ट्स को जोड़ दिया गया.

कौन-कौन से एयरपोर्ट्स पर बंद हैं उड़ानें?

भारत में ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा कारणों से जिन 27 हवाई अड्डों पर कॉमर्शियल उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है, उनमें उत्तर भारत से लेकर गुजरात तक कई महत्वपूर्ण एयरपोर्ट्स शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, चंडीगढ़, पटियाला, भुंतर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला, हलवारा और बठिंडा जैसे एयरपोर्ट्स पर उड़ानें रोकी गई हैं. राजस्थान में जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और किशनगढ़ जैसे हवाई अड्डे इस बंदी से प्रभावित हैं.

गुजरात में भुज, कांडला, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, मुंद्रा और केशोद एयरपोर्ट्स पर भी यात्री विमानों का संचालन रोक दिया गया है. मध्य प्रदेश से ग्वालियर एयरपोर्ट और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में स्थित हिंडन एयरबेस (गाजियाबाद) भी इस सूची में शामिल हैं. इन बंदी का उद्देश्य देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, और उड़ानों की बहाली स्थिति की समीक्षा के बाद की जाएगी ।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...