छत्तीसगढ़ व्यापमं ने परीक्षा कैलेंडर-2026 जारी किया, जनवरी से मार्च तक 8 बड़ी भर्तियों का शेड्यूल; फार्मासिस्ट परीक्षा अगस्त 2025 में

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीशगढ़

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। ये कैलेंडर 2026 की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बीच का है। इसमें कुल 8 विभागों की भर्तियों की तारीखें घोषित की गई हैं।

इनमें एक परीक्षा जनवरी से भी पहले 2025 की भी रखी गई है। जो स्वास्थ्य विभाग की ओर से होगी। अगस्त 2025 में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पदों के लिए आयोजित की जाएगी।

अगस्त में होगी फार्मासिस्ट ग्रेड-2 की परीक्षा

व्यापमं की तरफ से 3 मई 2025 को यह परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन जैसे अहम विभागों की भर्तियां शामिल हैं। इस कैलेंडर से उम्मीदवारों को तैयारी के लिए लंबा समय मिल जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत फार्मासिस्ट ग्रेड-2 की परीक्षा 31 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा व्यापमं की सबसे पहले आयोजित होने वाली परीक्षा है और इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि यह परीक्षा जनवरी 2026 के शेड्यूल से पहले रखी गई है, लेकिन व्यापमं ने इसे भी इसी कैलेंडर में शामिल किया है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट

इस कैलेंडर से उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है जो व्यापमं द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उन्हें परीक्षा की संभावित तारीखों की जानकारी नहीं थी।

इस साल की शुरुआत से ही व्यापमं द्वारा कई नई भर्तियों के लिए अधिसूचनाएं जारी की जा रही हैं। अब परीक्षा की संभावित तारीखें तय होने से छात्रों को अपनी रणनीति बनाने और समय प्रबंधन करने में आसानी होगी।

पदों की संख्या और विस्तृत जानकारी विज्ञापन के साथ दी जाएगी

व्यापमं ने फिलहाल केवल परीक्षा तिथियों का कैलेंडर जारी किया है। हर भर्ती परीक्षा से जुड़ी पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण व्यवस्था और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी संबंधित विभाग के द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे व्यापमं कीवेबसाइट और विभागीय पोर्टल पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें ताकि जैसे ही विस्तृत विज्ञापन जारी हो, वे समय रहते आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकें।

व्यापमं द्वारा जारी शासकीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये तिथियां संभावित हैं और इनमें आवश्यकता अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है।

तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण

व्यापमं का यह कैलेंडर छात्रों के लिए “टाइम टेबल” की तरह है। अब छात्र अपनी तैयारी का स्तर बढ़ा सकते हैं, क्योंकि परीक्षा की तारीखें पहले से तय हो चुकी हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की सुविधा के लिए ही व्यापमं ने पिछले साल से एग्जाम कैलेंडर जारी करने की पहल की है।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...