तौसीर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर सम्पन्न

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 नवंबर 2024/बरमकेला विकासखंड के ग्राम तौसीर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें। कृषि, उद्यान, खाद्य, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेड़ा), जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, श्रम, जल संसाधन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, आयुष (स्वास्थ्य), पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पशुपालन, वन, मत्स्य पालन, महिला बाल विकास विभाग और पंजीयन काउंटर का स्टॉल लगाया गया था।

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने शिविर में कहा कि सभी विभाग के अधिकारी प्राप्त आवेदन की जानकारी एक सप्ताह के भीतर आवेदक को उपलब्ध कराएंगे। स्कूली बच्चों ने शिविर में सुंदर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। शिविर में 160 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में अतिथियों के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में नन्हे बच्चों को अन्नप्राशन, कृषि विभाग से प्रदत्त उतेरा फसल के लिए किसानों को निशुल्क सरसों का बीज, व्हीलचेयर, ट्राई सायकल, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। सभी विभाग के अधिकारियों ने शिविर में अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी और प्राप्त आवेदन के निराकरण के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि विलास सारथी, अजय नायक, बाबूलाल पटेल, रहसो प्रधान, एसडीएम प्रखर चंद्राकर, नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान सहित जिले के प्रभारी अधिकारी और बड़ी संख्या में बरमकेला क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...