22 नवंबर को 5 गांवों में डॉक्टर और एमएमयू टीम देंगे स्वास्थ्य सेवा

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 21 नवंबर 2024/ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा डॉक्टर आपके द्वार (डॉक्टर्स फॉर यू) के माध्यम से जिले के नागरिकों के स्वास्थ्य जांच पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) वाहन से की जा रही है। जिले के स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा कार्य योजना (एमएमयू रूट मैप) तैयार किया गया है, जिसके अनुसार 22 नवंबर शुक्रवार को जिले के बरमकेला ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खोरीगांव, बिलाईगढ़ क्षेत्र में ग्राम सलिहाघाट और पेंड्रावन, सारंगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सुलोनी और गोडम में एमएमयू वाहन से स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। प्रत्येक एमएमयू वाहन में चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, फर्माशिष्ट, लैब टेक्नीशियन उपलब्ध रहेंगे। एमएमयू सभी सुविधाओं से लैस रहेगी, जिसमें लैब टेस्ट और उपचार की व्यवस्था होगी।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...