सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला: कृषि सहकारी समिति के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारियों का हुआ सम्मान समारोह

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ –बिलाईगढ़ : क्षेत्र के कृषि सहकारी समिति के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारियों का शपथ व सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सुभाष जालान बतौर अतिथि शामिल हुआ और नवनियुक्त सभी प्राधिकृत अधिकारियों को बधाई दी।


कृषि सहकारी समिति मर्यादित भटगांव के अंतर्गत आने वाले धान उपार्जन केंद्रों के नवनियुक्त अध्यक्षों का सम्मान समारोह कार्यक्रम नगर के सांस्कृतिक भवन में आयोजित हुआ। जहाँ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष जालान बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शामिल हुये. जिन्होंने भारतमाता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी और कहाकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी और राज्य के विष्णुदेव साँय की सरकार ने किसानों की चिंता की और उनकी हित में काम करते हुये किसानों की धान एकड़ में 21 क्विंटल लेने के साथ-साथ 3100/- रुपये की समर्थन मूल्य में धान खरीदने की ऐतिहासिक फैसला लिया और उनके सपनों को साकार किया। अब किसानों को कोई परेशानी न हो उस उद्देश्य से कृषि सहकारी समितियों में जिम्मेदारी देते हुये अध्यक्षों की नियुक्ति की है अब हम सबकी जिम्मेदारी बनती हैं कि हम किसानों को कोई परेशानी न हो ऐसा काम करें।
आगे जिलाध्यक्ष ने बारदाने की कमी को लेकर कहाकि क्षेत्र के किसानों को बारदाने की कमी नहीं होगी सरकार उनकी व्यवस्था में लगी हुई है, राईस मिलरों की हड़ताल के वजह से कहीं-कहीं परेशानी हो रही है जिन्हें भी सरकार सुलझा रहीं है । आगे किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी ।

वहीं दूसरी ओर भाजपा मंडल के अध्यक्ष रेवती चंद्रा ने बताया कि
पार्टी की ओर से बनाये गये प्राधिकृत अधिकारीयों की सम्मान व शपथ समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को संदेश देना था कि किसानों के साथ उनके प्राधिकृत अधिकारी हमेशा खड़े रहेंगे और किसानों की समस्याओं को दूर करेंगे । उन्होंने आगे कहाकि कई स्थानों से बारदाने की कमी को लेकर शिकायत मिल रही थी जिसे दूर कर दिया गया है अब किसानों को बारदाने की कमी नहीं होंगे। उन्होंने ए भी कहाकि किसी भी किसान के साथ कोई अधिकारी-कर्मचारी यदि गलत करता है तो उनके प्रति भी कार्यवाही की जायेगी।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...