फोर-लेन सड़क के प्रस्ताव पर सरसीवा में बढ़ा विरोध, नगरवासियों ने की बायपास मार्ग की मांग ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़
कुम्हारी से सारंगढ़ तक प्रस्तावित राष्ट्रीय राज्य मार्ग 130-B के तहत बनने वाली फोर-लेन सड़क को लेकर सरसीवा नगर पंचायत क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने आज सारंगढ़ के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि यह सड़क नगर के मुख्य मार्ग से न निकालकर नगर के बाहर से बायपास के रूप में निकाली जाए।

क्या है मामला?
प्रस्तावित मार्ग के अनुसार फोर-लेन सड़क सरसीवा नगर पंचायत के बीचों-बीच से होकर गुजरने वाली है, जहां दोनों ओर लगभग 150 से अधिक आवासीय घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह सड़क इसी मार्ग से बनाई जाती है तो उन्हें बेघर होना पड़ेगा और उनकी आजीविका पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।

व्यवसाय और जीवन पर संकट
नगरवासियों ने स्पष्ट किया है कि सड़क निर्माण के चलते सैकड़ों लोग प्रभावित होंगे, जिनकी न तो वैकल्पिक व्यवस्था तय की गई है और न ही पुनर्वास की कोई योजना प्रस्तुत की गई है। इससे नगर का सामाजिक और आर्थिक संतुलन पूरी तरह से बिगड़ सकता है।

शासन को चेतावनी
ज्ञापन सौंपते हुए नगरवासियों ने चेताया कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया, तो वे नगर बंद, धरना और प्रदर्शन जैसे लोकतांत्रिक कदम उठाने को मजबूर होंगे। आंदोलन को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

प्रशासन के रुख पर टिकी निगाहें
अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस जनभावना और सामाजिक-आर्थिक संकट को किस रूप में लेता है। प्रशासन यदि समय रहते उचित निर्णय नहीं लेता, तो सरसीवा में बड़ा जन आंदोलन खड़ा हो सकता है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...