अशोका पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता शिविर संपन्न — छात्रों के बने आयुष्मान कार्ड, 115 का हुआ हीमोग्लोबिन टेस्ट ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़
जिले के अशोका पब्लिक स्कूल, सारंगढ़ में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान 92 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, 115 विद्यार्थियों का हीमोग्लोबिन टेस्ट हुआ और सभी पात्र छात्रों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

शिविर में डॉ. निराला ने बच्चों को संतुलित आहार, आयरन की गोली, कृमि रोग, सिकलसेल, टीबी, कुष्ठ रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयरन की गोली मंगलवार को दी जाती है, जिसे खाली पेट या दूध के साथ नहीं लेना चाहिए, ताकि उसका असर बेहतर हो।

माहवारी, सिकलसेल और कृमि रोग पर विशेष जानकारी
विशेष सत्र में किशोरी बालिकाओं को माहवारी के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। डॉ. निराला ने सिकलसेल को एक आनुवंशिक बीमारी बताते हुए इसके लक्षण, प्रभाव और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कृमि रोग के कारण, इसके शरीर पर दुष्प्रभाव और निवारण संबंधी जानकारी भी साझा की।

नेत्रदान और तंबाकू से बचाव का संदेश
बच्चों को नेत्र की सुरक्षा और नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी गई। तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा जैसे उत्पादों से दूर रहने और घर में इनके सेवन करने वालों को भी समझाने की अपील की गई।

जिपं अध्यक्ष संजय पांडेय ने किया सराहना
कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय ने कहा कि “इस प्रकार की पहल बच्चों को न केवल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देती है, बल्कि वे अपने परिवार और समुदाय को भी जागरूक कर सकते हैं। हमें अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी।”

शिक्षकों और छात्रों की सहभागिता
प्राचार्य जे. मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगा है। उप प्राचार्य प्रीति अवस्थी, डॉ. अरुण नायक, नीमा निर्मलकर, चिकित्सा विभाग के अधिकारीगण और सभी शिक्षकों की उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की शपथ ली।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...