आधार कार्ड में अब अपडेट होगा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला का नाम, जल्द लगेंगे शिविर..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 अगस्त 2025/
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गठन को तीन वर्ष पूरे होने के बाद अब आधार कार्ड में जिले का नाम अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पहले जिले के निवासी रायगढ़ और बलौदाबाजार जिले के अंतर्गत दर्ज थे, जिसके चलते उनके आधार कार्ड पर वही पुराना पता अंकित है।

अब आधार डेटाबेस में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया गया है। इसके बाद जिले के सभी निवासियों को अपने आधार कार्ड में पता अपडेट कराना अनिवार्य होगा। यह कार्य आधार सेवा केंद्रों और विशेष शिविरों के माध्यम से कराया जाएगा।

🔹 जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि जल्द ही आधार अपडेट शिविर लगाए जाएंगे, जहां नागरिक अपने पते में बदलाव कर सकेंगे।
🔹 नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रक्रिया में शामिल हों और अपने क्षेत्र के लोगों को भी जागरूक करें।
🔹 शिविरों की तिथियों और स्थानों की जानकारी शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी।

नोट: आधार कार्ड में पता बदलवाकर सभी अपने जिले का नाम सारंगढ़-बिलाईगढ़ अवश्य दर्ज कराएं और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...