चार दिनों में बेमेतरा में हुई चार हत्याएं, नए साल के आते ही क्यों बढ़ा क्राइम का ग्राफ ? 11 आरोपी गिरफ्तार ।

खबर को शेयर करे।।।।

Bemetara 4 Murder Case : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बीते चार दिनों में चार हत्याएं हुई हैं. पुलिस केस दर्ज करके जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है. 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

चार दिनों में बेमेतरा में हुई चार हत्याएं, 11 आरोपी गिरफ्तार.

आप तक छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक जनवरी से अब चार लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें तीन लोगों की हत्या की पुष्टि हुई है. वहीं, चौथी मौत का संदिग्ध प्रकरण बेमेतरा सिटी कोतवाली में दर्ज किया गया. 1 जनवरी को बिरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लावतारा में 35 साल के सनत कुमार साहू के ऊपर प्राणघात हमला कर हत्या कर दी गई थी.नए साल के मौके पर जिले में हुई इन हत्याओं से लोगों के बीच खौफ का माहौल है. बड़ा सवाल ये है कि नए साल के शुरुआत से कैसे जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ने लगा है.

मिट्टी का तेल डालकर लगा दी आग
हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया, जिसमें आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया. वहीं, 2 जनवरी को ग्राम बैजलपुर में 55 वर्षी द्वारिका के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया.

दो गुटों में खूनी संघर्ष
वहीं, 3 जनवरी को बेमेतरा सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कार्यशाराम दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें शत्रुघ्न साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई.

तीन महिलाएं भी शामिल हैं
वहीं, दोनों पक्षों से चार लोग घायल हैं, जिस पर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं, 4 जनवरी को ग्राम फ़री में संदिग्ध परिस्थिति में उनके घर के बाथरूम में जली हालत में शव बरामद किया है, जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया. हालांकि, इस मामले पर राकेश साहू (सिटी कोतवाली प्रभारी बेमेतरा) से बात की गई, तो उन्होंने कहा मामला दर्ज करके जांच की जारी है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...