मितानिन और मितानिन कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन तेज, 7 अगस्त से लगातार हड़ताल जारी अब होगा उग्र आंदोलन..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ एवं प्रशिक्षक कल्याण संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की राह पकड़ ली है। संगठन ने कहा है कि मितानिन एवं मितानिन कर्मचारियों से जुड़े वादों को पूरा करने में सरकार विफल रही है। साथ ही मितानिन कार्यक्रम का संचालन पुनः NGO को दिए जाने का कड़ा विरोध किया गया है।

जारी पत्र में कहा गया है कि चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों के अनुसार मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्थ डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया है। इसे लेकर 07 अगस्त 2025 से प्रदेशभर में मितानिन कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन कर रहें हैं

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शासन उनकी मांगों को एक सप्ताह के भीतर पूरा नहीं करता तो प्रदेश स्तर पर मितानिनों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री निवास का घेराव और चक्का जाम शामिल होगा। इस आंदोलन में प्रदेश की करीब 72,000 मितानिनें हिस्सा लेंगी।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...