“शराब के सौदागर पर कोसीर पुलिस का शिकंजा, 80 लीटर कच्ची शराब बरामद”

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस द्वारा अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के अलग-अलग थानों में जुआ, सट्टा और नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत आज कोसीर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कोसीर पुलिस ने ग्राम सिंघनपुर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बंसीलाल यादव के घर के आंगन से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने मौके से 10 सफेद जेरीकन में 5-5 लीटर और 2 पीले जेरीकन में 15-15 लीटर शराब जब्त की। कुल मिलाकर 80 लीटर कच्ची महुआ शराब मौके से बरामद की गई।

इसके साथ ही पुलिस ने शराब बनाने में उपयोग होने वाला भारी सामान भी जब्त किया है, जिसमें 4 नग डबल बर्नर गैस चूल्हा, 4 गैस सिलेंडर और 16 नग तबेला शामिल हैं। जप्त सामग्री से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपी लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध शराब का धंधा कर रहा था।

कार्रवाई थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में की गई। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक टेसराम जांगड़े, प्रधान आरक्षक बिरेंद्र सिंह ठाकुर, महिला प्रधान आरक्षक अंजना मिंज, आरक्षक प्रदीप रात्रे, धनंसाय कुर्रे, गिरजाशंकर देवागन और प्रकाश रात्रे सहित पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस ने गवाहों के समक्ष सभी सामग्री जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...