
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 3 सितम्बर 2025।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय के अनुमोदन उपरांत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।
जारी सूची के अनुसार जिले में कुल 18 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सह-कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, 1 प्रवक्ता एवं 6 मंत्री शामिल हैं।
घोषित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है –
• उपाध्यक्ष : श्री दिनानाथ खूंटे , श्री मनोज जायसवाल, श्रीमती प्रेमलता नेताम, श्रीमती चंचला महिलाने,श्री मनोहर पटेल, श्री स्वप्निल स्वर्णकार
• महामंत्री : श्री अमित तिवारी, श्री द्वारिका साहू
• मंत्री : श्री रामनारायण देवांगन, श्रीमती रेवती चन्द्रा, श्री संतोष चौहान, श्रीमती चन्द्रिका सिंह ठाकुर, श्रीमती विलास सारथी , श्रीमती संतोषी खटकर
• कोषाध्यक्ष : निखिल केसरवानी
• सह-कोषाध्यक्ष : श्री मोहन पटेल
• कार्यालय मंत्री : श्री चिंताराम साहू
• प्रवक्ता : श्री भुवन मिश्रा
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारी में यह नई टीम अहम भूमिका निभाएगी।

