पत्रकार श्री मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी 2025 से लापता। तलाश अब तक जारी है, मुकेश के भाई युकेश ने की मदद की अपील ।

खबर को शेयर करे।।।।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर है. NDTV के लिए काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की रात से घर से लापता हैं. इस खबर के बाद हड़कंप मचा है. मुकेश के भाई युकेश चंद्राकर ने इस मामले पर थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की तलाश जारी, भाई युकेश ने की मदद की अपील, IG सुंदरराज पी ने कहा- कुछ सुराग मिले हैं.

आप तक छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर है. NDTV के लिए काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की रात से घर से लापता हैं. इस खबर के बाद हड़कंप मचा है.  भाई युकेश चंद्राकर ने इस मामले को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया. इसके बाद  पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्राकर के लापता की सूचना मिलने पर तत्काल टीम गठित कर पतासाजी प्रारंभ की गई. पुलिस की टीम एक जनवरी को मुकेश के संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है.

बता दें, तलाशी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युगलैंडन यार्क ( मो.न. 9617346646) के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गेश शर्मा ( मो.न. 8319784531) समेत  अन्य अधिकारियों की टीम गठित की गई.

पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना
वहीं, इस मामले में IG सुंदरराज पी ने कहा कि, जब से हमें जानकारी मिली है टीम को एक्टिव किया गया.हमें कुछ क्लू मिला है. एक को हिरासत में भी लिया गया है. उससे पूछताछ जारी है. पुलिस की एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया.

पत्रकार संगठनों ने जाहिर की चिंता
इस मामले को लेकर भाई युकेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपील की है. युकेश ने कहा- भाई का जिस किसी को भी कोई भी सुराग मिले, वो जहां भी मिले या दिखे तो इसकी जानकारी उन तक पहुंचा दें. वहीं,बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा, यह मामला बेहद गंभीर है. जमीनी स्तर से जुड़े एक पत्रकार का लापता हो जाना यह हम सब के लिए चिंता का विषय  है. मुकेश ने कई बड़े मामलों का खुलासा भी किया है. अब अचानक से उनका लापता होना उनके सहयोगियों के साथ-साथ उनके परिजनों के साथ-साथ पत्रकारों का चिंतित होना लाजमी है.

ये भी पढ़ें- Naxalites Encounter: गरियाबंद में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

बप्पी राय बोले- कोई बड़ा षड्यंत्र हो सकता है
स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर के एक दम से लापता होने को दक्षिण बस्तर पत्रकार संघ के अध्यक्ष बप्पी राय ने भी बड़ा बयान दिया है. राय ने कहा – इसके पीछे कोई बड़ा षड्यंत्र हो सकता है. हम सभी पत्रकार बीजापुर पहुंच रहे हैं. उनके परिवार के साथ हम खड़े हैं. लेकिन एक सवाल यह भी है पत्रकार 3 दिन से लापता है, पुलिस के पास इतनी टेक्निकल टीम है उसके बावजूद भी वे ढूंढ नहीं पा रही. हम सभी बीजापुर जा रहे हैं.

Latest
भीम आर्मी ने निकाली ‘पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा’, 4 पंचायतों में सौंपा ज्ञापन..! रवि तिवारी बने सारंगढ़–बिलाईगढ़ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी..! जिला कलेक्टर ने की ‘अंतस भीतरी’ की सराहना, युवाओं के लिए बताया प्रेरणादायक कृति..! सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बदहाल सड़कों को बजट 2026-27 में मिली बड़ी सौगात..! सारंगढ़ जिला प्रेस क्लब को मिली भूमि, भूमि पूजन के साथ भवन निर्माण की तैयारी शुरू..! 84,058 किसानों को मिलेगा धान बोनस: 28 फरवरी को बिलासपुर से खातों में आएंगे 32.37 करोड़ रुपए 25 एकड़ में अमरूद उत्पादन परियोजना को मिली रफ्तार, 5 हजार वीएनआर पौधों का रोपण पूर्ण..! रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर घोटाले का आरोप, फर्जी GST बिलों से लाखों की निकासी! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर जिलेभर में हितग्राही व स्वच्छता वॉरियर्स का सम्मान, युवा मो... छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, सेजेस स्कूल के प्राचार्य एल.पी. पटेल पर गंभीर सवाल..!