सारंगढ़: वन विभाग एसडीओ अमिता गुप्ता के खिलाफ प्रेस क्लब का निंदा प्रस्ताव, चेतावनी- सुधार नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन…!

खबर को शेयर करे।।।।


सारंगढ़। वन विभाग की एसडीओ (सामान्य) अमिता गुप्ता एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। जिला प्रेस क्लब सारंगढ़ ने उनके खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया है। पत्रकारों का आरोप है कि एसडीओ ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और यहां तक कि पुलिस बुलाने की धमकी भी दे डाली।

क्लब पदाधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। पूर्व में भी अमिता गुप्ता द्वारा स्थानीय पत्रकारों से असम्मानजनक व्यवहार किया जा चुका है। उस समय प्रदेश स्तरीय नेताओं और कलेक्टर के संज्ञान में मामला लाए जाने पर उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पत्रकारों से “सॉरी” तक कहा था।

पत्रकारों का आरोप है कि कई बार विभागीय जानकारी मांगने पर अधिकारी न तो उचित जवाब देती हैं और न ही सहयोग करती हैं। प्रेस क्लब का मानना है कि यह आचरण लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रति अपमानजनक है, जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।

प्रेस क्लब ने इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर और राज्य के वन मंत्री से करने का निर्णय लिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अधिकारी के व्यवहार में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। क्लब ने यह भी कहा कि ऐसे निष्क्रिय और विवादित अधिकारियों के कारण पूरा विभाग बदनाम होता है, जिसका खामियाजा उच्च स्तरीय अधिकारियों तक को भुगतना पड़ता है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...