भारी विरोध के आगे झुका प्रशासन, 500 एकड़ खदान की जनसुनवाई स्थगित..!

खबर को शेयर करे।।।।

खबर का असर:-

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रस्तावित 500 एकड़ खेतिहर भूमि पर चुना पत्थर खदान की जनसुनवाई को लेकर उठे भारी जन आक्रोश के बाद आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा। कलेक्टर ने आदेश जारी कर 24 सितंबर को होने वाली जनसुनवाई स्थगित कर दी है।

गौरतलब है कि मेसर्स ग्रीन सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग प्रा. लि. द्वारा ग्राम लालाधुरवा, जोगनीपाली, कपिस्दा, सरसरा एवं धौराभाठा में 200.902 हेक्टेयर क्षेत्र में चुना पत्थर खदान (क्षमता 36,54,413.97 टन प्रतिवर्ष) प्रस्तावित थी। इसके लिए पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु जनसुनवाई तय की गई थी।

लेकिन जनसुनवाई की घोषणा के बाद से ही ग्रामीण व किसान लगातार इसका विरोध कर रहे थे। निरीक्षण टीम द्वारा गांव-गांव जाकर बातचीत के दौरान भी ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया था। स्थिति यह रही कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर जनसुनवाई निरस्त करने की मांग की।

प्रशासनिक दबाव और जनता की एकजुटता के सामने अंततः कलेक्टर ने आदेश जारी कर जनसुनवाई स्थगित कर दी। अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन किसानों की मांगों और हितों को ध्यान में रखते हुए आगे क्या निर्णय लेता है।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...