मोदी सरकार का जीएसटी रिफार्म देश का सबसे बड़ा बदलाव- हरिनाथ खुटे

खबर को शेयर करे।।।।

बरमकेला। आज विधानसभा सारंगढ़ के लेंधरा मंडल के हिर्री ग्राम में जीएसटी रिफार्म, आत्मनिर्भर भारत, संगठन सशक्तिकरण, नारी शक्ति के विषय में कार्यशाला आयोजित किया गया भाजपा प्रदेश निर्देशानुसार सभी मंडल में कार्यशाला आयोजन करके सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताने के लिए नेताओ को कार्य भार सौपा गया ।
बैठक में प्रमुख चार विषय को लेकर जानकारी दिया गया सभी वक्ताओं ने अपने अपने विषय को लेकर विस्तार से सम्बोधन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री हरिनाथ खुंटे ने संगठन ,जीएसटी 2.0 पर उद्बोधन दिया भारतीय जनता पार्टी नही परिवार है भाजपा भारत की एक प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी है, जो वर्तमान में (2025 में) भारत की केंद्र सरकार में सत्ता में है। इसका गठन 1980 में हुआ था, और यह भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी मानी जाती है, भारतीय जनता पार्टी की मुख्य उद्देश्य राष्ट्रवाद देश के सेवा में समर्पित रहना।
खुंटे ने जीएसटी रिफॉर्म के बारे में विस्तार से बताया देश मे पहेली बार देखने को मिल रहा कि जीएसटी को कटौती किया गया है पहले की सरकार में हर प्रकार का टैक्स लगता था आज मोदी जी ने वस्तु सेवा कर में कमी करने से लोगो को रहत मिली हैं।
पूर्व जिला महामंत्री रामकृष्ण नायक ने आत्मनिर्भर भारत पर प्रकाश डाला
आत्मनिर्भर भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत को आर्थिक, तकनीकी, और उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है ताकि देश विदेशी निर्भरता को कम कर सके और स्थानीय उत्पादों और उद्योगों को बढ़ावा मिल सके। स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देना और उन्हें वैश्विक पहचान दिलाना।घरेलू निर्माण और उत्पादकता को बढ़ावा देना।इस अवसर पर हरिनाथ खूटे प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा, रामकृष्ण नायक पूर्व जिला महामंत्री, डॉ अभिलाषा नायक जिला पंचायत सदस्य, मोहन पटेल जिला सह कोषाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष शारदा मालाकार, बैजान्ती लहरे पूर्व जिला पंचायत सदस्य, दयाराम चौधरी महामंत्री, सोमनाथ गोस्वामी महामन्त्री सहित मंडल के सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...