रजत जयंती महोत्सव पर सारंगढ़ में जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला 12 अक्टूबर को..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप एवं आयुक्त आयुष रायपुर के निर्देशानुसार रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष (आयुर्वेद एवं होम्योपैथी) स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के संरक्षण और डॉ. चंद्रशेखर गौराहा के मार्गदर्शन में आगामी रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन नवीन जिला आयुष अधिकारी कार्यालय (पूर्व नगर पालिका प्राथमिक शाला), सम्राट चौक, फुलझरिया पारा, सारंगढ़ में किया जाएगा। इस स्वास्थ्य मेले में अनुभवी आयुष चिकित्सकों द्वारा नागरिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस स्वास्थ्य मेले में सम्मिलित होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें एवं आयोजन को सफल बनाएं।

इस संबंध में जानकारी डॉ. यशवंत कुमार स्वर्णकार, जिला नोडल अधिकारी, आयुष विभाग, सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा दी गई है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...