जिले के दो ब्लॉक के धान संग्रहण का हुआ निरीक्षण

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ बरमकेला में कलेक्टर धर्मेश साहू ने धान संग्रहण व्यवस्था के लिए स्थल का निरीक्षण किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 6 दिसंबर 2024/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के 65 प्राथमिक कृषि साख समितियों के 86 उपार्जन केंद्रों में किसानों से की जा रही धान खरीदी से प्राप्त धान के संग्रहण के लिए सारंगढ़ और बरमकेला ब्लॉक क्षेत्र में स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सारंगढ़ में रानीसागर के पास अंत्यावसायी के टीसीपीसी केंद्र और स्टेट वेयर हाउस लेंध्रा का निरीक्षण किया। इसी प्रकार बरमकेला के राइस मिल और आसपास के सरकारी भूमि का मुआयना किया। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों को सरकारी भूमि के नापजोख करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रखर चंद्राकर, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह, तहसीलदार शनि पैकरा, मार्कफेड अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी आदि उपस्थित थे।

Latest
विश्व किडनी दिवस: किडनी की सेहत के प्रति रहें सजग – डॉ. मीना पटेल झिलगीटार गांव में वन्यजीव संरक्षण की मिसाल, शिकार मामले में आरोपियों को सौंपेंगे ग्रामीण...! भीम आर्मी ने निकाली ‘पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा’, 4 पंचायतों में सौंपा ज्ञापन..! रवि तिवारी बने सारंगढ़–बिलाईगढ़ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी..! जिला कलेक्टर ने की ‘अंतस भीतरी’ की सराहना, युवाओं के लिए बताया प्रेरणादायक कृति..! सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बदहाल सड़कों को बजट 2026-27 में मिली बड़ी सौगात..! सारंगढ़ जिला प्रेस क्लब को मिली भूमि, भूमि पूजन के साथ भवन निर्माण की तैयारी शुरू..! 84,058 किसानों को मिलेगा धान बोनस: 28 फरवरी को बिलासपुर से खातों में आएंगे 32.37 करोड़ रुपए 25 एकड़ में अमरूद उत्पादन परियोजना को मिली रफ्तार, 5 हजार वीएनआर पौधों का रोपण पूर्ण..! रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर घोटाले का आरोप, फर्जी GST बिलों से लाखों की निकासी!