आबकारी वृत्त सरिया ने ओडिशा की 25 लीटर महुआ शराब जप्त किया

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 दिसंबर 2024/ आबकारी आयुक्त सह सचिव आर. संगीता के निर्देश, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू एवं सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में अवैध शराब के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय करने के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त सरिया के द्वारा शनिवार को एक प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। ग्राम पोरथ में शंभु राजपूत अपने अधिपत्य के मकान में ओडिशा राज्य निर्मित महुआ शराब का विक्रय करता है, इस सूचना की पुष्टि होने पर टीम के साथ आबकारी वृत्त सरिया ने ग्राम पोरथ पहुचे वहां बताये गये मकान में गवाह एवं आबकारी टीम के साथ उपस्थित हुए तथा मकान में उपस्थित शंभु राजपूत को विधिवत रुप से मकान की तलाशी ली गई। तलाशी में शंभु राजपूत के मकान से 126 नग पाउच में (प्रत्येक में भरा 200-200 मिलीलीटर) कुल जुमला 25.2 लीटर ओडिशा राज्य निर्मित जहाज़ छाप महुआ शराब बरामद कर जप्त कर क़ब्ज़े में आबकारी ने लिया। आरोपी के विरुद्ध छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) 59 क,36 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है। इस कार्यवाही में स.जि.आ.अ आनंद वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार पाठक, हाबिल खलखो, सरिया वृत्त प्रभारी रामेश्वर राठिया, आ.उ.नि. लोकनाथ साहू आबकारी आरक्षक गणेश धीरज, मोहनलाल चौहान का विशेष योगदान रहा।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...