दिवाली से पहले सारंगढ़ में पुलिस की सख्त पेट्रोलिंग — बिना नंबर वाली बाइकों पर कार्रवाई, दुकानदारों को मिली कड़ी हिदायत..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से मनाने के उद्देश्य से सारंगढ़ पुलिस प्रशासन, नगरपालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम नगर में व्यापक फ्लैग मार्च एवं पेट्रोलिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक निमिषा पांडेय ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे सड़क पर सामान न रखें तथा दुकान के बाहर वाहनों को व्यवस्थित ढंग से पार्क करें, ताकि यातायात में बाधा न हो और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।

पेट्रोलिंग के दौरान बिना नंबर वाली मोटरसाइकिलों पर चलानी कार्यवाही भी की गई। टीम ने नगर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों — मुख्य मार्ग, भारत माता चौक , नंदा चौक ,आजाद चौक ,जयस्तंभ चौक और बस स्टैंड इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस उपाधीक्षक निमिषा पांडेय ने कहा,

“दिवाली का पर्व शांति और खुशी का प्रतीक है। नगरवासी इसे सौहार्द, अनुशासन और स्वच्छता के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

पेट्रोलिंग के दौरान नगरपालिका के अधिकारी, पुलिस जवान, ट्रैफिक पुलिस और महिला पुलिसकर्मी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा ताकि त्योहार के दौरान नगर का माहौल सुरक्षित, स्वच्छ और शांतिपूर्ण बना रहे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...