सारंगढ़-बिलाईगढ़ में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकली “एकता दौड़” — बच्चों, युवाओं और अधिकारियों ने दिया विविधता में एकता का संदेश..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2025।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे जिले में “राष्ट्रीय एकता दिवस” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘एकता दौड़ (Run for Unity)’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, युवाओं, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह एकता दौड़ कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर गढ़ चौक होते हुए खेलभांठा मैदान में संपन्न हुई। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जवान सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सभी को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई तथा युवाओं से देश की एकता और सद्भावना को सशक्त बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने लौह पुरुष सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

इसी क्रम में जिले के सभी थाना चौकियों में भी “राष्ट्रीय एकता दिवस” मनाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में अधिकारियों-कर्मचारियों को एकता, नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
थाना स्तर पर एकता दौड़ के साथ-साथ “एकता वृक्ष” का भी रोपण किया गया।

जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध लेखन, रंगोली एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूरे जिले में देशभक्ति और एकता का उत्साह देखने को मिला — विविधता में एकता का संदेश पूरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गूंज उठा।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...