“सालों की जर्जर राह अब बनेगी राहत का मार्ग: सारंगढ़–हरदी व दानसरा बायपास रोड निर्माण अंतिम चरण में”

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़।
लंबे समय से गढ्ढों और खराब सड़क की परेशानी झेल रहे सारंगढ़ से हरदी बायपास मार्ग और सारंगढ़ से दानसरा बायपास मार्ग अब ग्रामीणों और राहगीरों को बड़ी राहत देने जा रहे हैं। वर्षों से जर्जर हालत में रहे इन दोनों प्रमुख सड़कों का निर्माण तेज़ी से जारी है और काम लगभग पूर्णता की ओर है।

स्थानीय राहगीरों ने बताया कि हरदी बायपास से सारंगढ़ रोड करीब 15–20 वर्षों से बेहद खराब स्थिति में था। लोगों को इस रास्ते को ‘गड्ढों वाला मार्ग’ कहना पड़ता था। लेकिन अब सड़क निर्माण होते देख लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। उन्होंने कहा कि इस बार वे सिर्फ नई सड़क ही नहीं, बल्कि बेहतर गुणवत्ता की उम्मीद भी रखते हैं ताकि यह मार्ग लंबे समय तक मजबूती से टिका रहे और शहर से जुड़े आवागमन को आसान बनाए।

इसी कड़ी में जब एनएच एसडीओ एम.के. गुप्ता से सड़क की मजबूती और निर्माण गुणवत्ता पर बात की गई, तो उन्होंने बताया कि यदि सड़क पर भारी वाहनों का अत्यधिक दबाव न पड़े और पानी निकासी की व्यवस्था का सही ध्यान रखा जाए, तो यह सड़क 5–6 साल तक मजबूती से चलने के हिसाब से बन रही है।

निर्माण एजेंसी के अनुसार, दोनों मार्गों का काम दिसंबर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद शहर और आसपास के ग्रामीणों को खराब सड़क की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

लंबे इंतजार के बाद अब यह सड़कें सारंगढ़ क्षेत्र के विकास की नई पहचान बनने जा रही हैं।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...